महराजगंज के घुघली थाना क्षेत्र के चौमुखा नौका टोला में ऑनलाइन मंगाए गए जूतों को लेकर हुए विवाद में एक बड़े भाई ने अपने छोटे भाई की कैंची से हत्या कर दी। यह घटना बीते सोमवार को हुई। पुलिस के अनुसार, सूरज शर्मा (बड़ा भाई) और लक्ष्मण शर्मा (छोटा भाई) के बीच पहले जूता पहनने को लेकर बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि बड़े भाई सूरज ने कैंची से छोटे भाई लक्ष्मण पर हमला कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृत किशोर के पिता उपेंद्र शर्मा ने बताया कि उनके दोनों बेटों में कभी झगड़ा नहीं होता था और वे शांत स्वभाव के थे। इस घटना से गांव वाले भी हैरान हैं, क्योंकि दोनों भाइयों को मिलनसार माना जाता था। गांव में इस बात की चर्चा है कि एक छोटी सी बात पर ऐसी हिंसक प्रवृत्ति चिंता का विषय है।
मनोरोग विशेषज्ञ डॉ. धर्मेंद्र कमला ने इस तरह की हिंसक प्रवृत्ति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि किशोरों में बढ़ती उग्रता और हिंसा समाज के लिए गंभीर विषय है। डॉ. कमला के अनुसार, सोशल मीडिया और किशोरावस्था में रसायनों के रिएक्शन भी ऐसी स्थिति उत्पन्न कर सकते हैं। उन्होंने माता-पिता को बच्चों को अच्छे संस्कार देने और उनकी गतिविधियों, विशेषकर मोबाइल व इंटरनेट के उपयोग पर निगरानी रखने की सलाह दी। अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने बताया कि इस मामले में विधिक कार्रवाई की गई है। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि आरोपी नाबालिग है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में ऑनलाइन जूते पर विवाद:बड़े भाई ने छोटे भाई की कैंची से की हत्या
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












