Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती के नगर बाजार में बिजली का पोल गिरा:मुख्य मार्ग पर गिरा,...

बस्ती के नगर बाजार में बिजली का पोल गिरा:मुख्य मार्ग पर गिरा, बड़ा हादसा टला

#बस्ती_न्यूज

बस्ती के नगर पंचायत नगर बाजार क्षेत्र में एक बड़ा हादसा टल गया। मुख्य मार्ग के किनारे लगा एक बिजली का पोल अचानक सड़क पर गिर गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ और कई लोग बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब सड़क से राहगीरों और दोपहिया वाहनों का आवागमन जारी था। पोल के अचानक भरभराकर गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की सतर्कता से एक बड़ा हादसा टल गया। पोल गिरने से ठीक पहले लोगों ने शोर मचाकर आसपास मौजूद लोगों को सचेत कर दिया, जिससे वे समय रहते सुरक्षित स्थान पर हट गए। घटना के कारण कुछ समय के लिए सड़क पर आवागमन भी बाधित रहा। स्थानीय निवासियों ने चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि यदि उस समय बिजली आपूर्ति चालू होती या सड़क पर अधिक भीड़ होती, तो गंभीर दुर्घटना हो सकती थी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments