कोठीभार थाना क्षेत्र में एक दलित महिला के साथ कथित छेड़छाड़, जातिसूचक गालियां और मारपीट का मामला सामने आया है। न्यायालय के आदेश पर कोठीभार पुलिस ने कई नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया है कि गांव के दो युवक बार-बार अपना मोबाइल नंबर लिखकर उन्हें देते थे और फोन पर बात करने का दबाव बनाते थे। विरोध करने पर कथित तौर पर अश्लील इशारे और अभद्र टिप्पणियां की गईं। जब महिला ने इसकी शिकायत आरोपियों के परिजनों से की, तो विवाद और बढ़ गया। पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद कई लोग लाठी-डंडों और धारदार हथियारों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने महिला को जातिसूचक शब्दों से अपमानित किया और बेरहमी से मारपीट की। इस हमले में महिला के हाथ में चूड़ियां धंस गईं, जिससे उसे गंभीर चोटें आईं। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने बीच-बचाव कर महिला को बचाया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया है कि आरोपियों ने शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना देने के बावजूद स्थानीय पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की, बल्कि उनके परिवार के खिलाफ ही मुकदमा दर्ज कर लिया। इसके बाद उन्होंने पुलिस अधीक्षक से भी शिकायत की, लेकिन कार्रवाई न होने पर न्यायालय का रुख किया। न्यायालय के आदेश के बाद अब कोठीभार पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस संदर्भ में कोठीभार थाना प्रभारी अखिलेश वर्मा ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की निष्पक्ष जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
दलित महिला पर हमला, कोर्ट के आदेश पर FIR:कोठीभार पुलिस ने छेड़छाड़ और मारपीट का मुकदमा दर्ज किया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












