HomeUncategorizedथाना को0 देहात पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 46,834.98-पीड़ित...

थाना को0 देहात पुलिस की तत्परता से साइबर फ्रॉड के ₹ 46,834.98-पीड़ित के खाते में कराए गये वापस, पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 देहात पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।*

*घटना का संक्षिप्त विवरण* : आवेदक गुलाम ज़बीर पुत्र मोहम्मद शरीफ निवासी ग्राम धर्मपुर थाना कोतवाली देहात जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 01/06/2026 को आवेदक के फोन पर ₹ 46,834.98 कट जाने का मैसेज प्राप्त हुआ। इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना कोतवाली देहात द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए ₹ 46,834.98 रुपये की संपूर्ण धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया।

*रुपया वापसी का विवरण* :- साइबर हेल्पडेस्क थाना को0 देहात द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 46,834.98 की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत *₹46,834.98 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराई गई, धनराशि वापस पाकर पीड़ित ने अत्यंत प्रसन्नता व्यक्त करते हुए थाना को0 देहात जनपद बलरामपुर पुलिस की त्वरित एवं संवेदनशील कार्यवाही की सराहना कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

*साइबर पुलिस टीम*
प्रभारी निरीक्षक – श्री गिरिजेश तिवारी
1. म0आ0रीमा, मo काo शीलम
2.का 0 अभय मौर्य, आ0 सत्यम सिंह

*बलरामपुर पुलिस की आमजन से अपील* :- जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments