HomeHealth & Fitnessनगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे...

नगर निगम की सख्त कार्रवाई,कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे ध्वस्त

  • अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला अभियान
लखनऊगुरुवार को नगर निगम ने विभिन्न जोनों में अवैध अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया। जोन-1 में नरही, शहीद स्मारक और कैसरबाग क्षेत्र से कब्जे हटाए गए हटाए गए। हजरतगंज स्थित नरही सब्जी मंडी के पास किए गए स्थायी एवं अस्थायी अतिक्रमण को हटाया गया। इसके अतिरिक्त शहीद स्मारक होते हुए मूंगफली मंडी तथा कैसरबाग सब्जी मंडी के निकट बने पक्के चबूतरे को भी ध्वस्त किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने में सहायता मिलेगी।

जोन-5 के गिन्दन खेड़ा मोड़ से अमौसी मेट्रो स्टेशन तक अस्थायी अवैध अतिक्रमण के विरुद्ध विशेष अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अतिक्रमणकारियों द्वारा लगाए गए 7 ठेले, 3 गुमटियां तथा 4 अवैध काउंटर हटाए गए। साथ ही संबंधित लोगों को दोबारा अतिक्रमण न करने की सख्त चेतावनी भी दी। अभियान के दौरान अतिक्रमण करने वालों से 3,300 का शमन शुल्क वसूला गया।

 
इसके अतिरिक्त गंदगी फैलाने एवं प्रतिबंधित पॉलीथिन के उपयोग के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 5,000 का शमन शुल्क भी वसूल किया गया। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण एवं स्वच्छता संबंधी नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आगे भी निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी।
 
जोन-3 क्षेत्र के मामा चौराहे से यादव लोहा भंडार तक सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई। जानकीपुरम द्वितीय में पार्षद के आवास के सामने गुमटी रखकर किए गए अतिक्रमण तथा बजरंग चौराहा, जानकीपुरम में मड़ैया बनाकर किए गए अवैध कब्जे को भी हटाया गया। 

 
RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments