HomeHealth & Fitnessविधायक अमन गिरी के नेतृत्व में 15 अगस्त पर निकाली गई भव्य...

विधायक अमन गिरी के नेतृत्व में 15 अगस्त पर निकाली गई भव्य तिरंगा यात्रा

गोला गोकर्णनाथ-खीरी,15 अगस्त(तरुणमित्र)। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर छोटी काशी के नाम से प्रसिद्ध गोला गोकर्णनाथ में विधायक अमन गिरी के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। जयशंकर बारात घर गोला से ढोल नगाड़ों के साथ शुरुआत भव्य तिरंगा यात्रा में भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारों के साथ प्रमुख स्थानों पर होते हुए गोला नानक चौकी चौराहे पर यात्रा सम्पन्न हुई। तत्पश्चात् विधायक अमन गिरी ने सभी साथियों के साथ ध्वज रोहण कर राष्ट्रीय गीत का गान किया।

विधायक ने नगर के पूर्व वरिष्ठ सैनिक साथियों को प्रणाम कर उनको सम्माननीय किया व सभी साथियों को धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर विधायक अमन गिरी ने कहा इस भव्य तिरंगा यात्रा को भव्य बनाने का संकल्प मैंने आप सबके बल बूते लिया था जिसे आप सभी साथियों ने साकार कर दिया। हजारों हजार की संख्या में किशोर, युवा, वरिष्ठजन, माताएँ- बहने सबने अपार ऊर्जा के साथ इस यात्रा को भव्य बनाया जिसके लिए आप सबका ह्रदय की गहराइयों से आभार।

यात्रा में शामिल भाजपा जिलाध्यक्ष अरविन्द गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष आशू मिश्रा, नगर अध्यक्ष विनोद स्वर्णकार, ब्लॉक प्रमुख कुम्भी विमल वर्मा, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बिजुआ वीरेन्द्र भूषण, भाजपा नेता धर्मेंद्र गिरी ‘मोंटी’ सहित हजारों की संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular