Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में कार की ठोकर से महिला की मौत:घुघली में शादी समारोह...

महराजगंज में कार की ठोकर से महिला की मौत:घुघली में शादी समारोह से लौटते समय हुआ हादसा


घुघली थाना क्षेत्र के कप्तानगंज-घुघली मार्ग पर मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे एक सड़क हादसे में 28 वर्षीय महिला की मृत्यु हो गई। मृतक महिला की पहचान मठिया निवासी पुनीता (पत्नी चंद्रेश्वर प्रजापति) के रूप में हुई है। पुनीता सोमवार को अपने मामा के घर एक शादी समारोह में शामिल होने गई थीं। मंगलवार को वह अपने पति के साथ बाइक से घुघली बुजुर्ग से अपने घर लौट रही थीं। मंगलपुर पटखौली ढाले के पास पहुंचते ही पीछे से आ रही एक अर्टिगा कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे पुनीता गंभीर रूप से घायल हो गईं। हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों और परिजनों ने घायल पुनीता को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घुघली पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments