Homeदेश (National)कनॉट प्लेस-इंटरनेट बंद, राहुल गांधी के घर की सुरक्षा बढ़ी; कुछ बड़ा...

कनॉट प्लेस-इंटरनेट बंद, राहुल गांधी के घर की सुरक्षा बढ़ी; कुछ बड़ा होने वाला?

कांग्रेस और इंडिया गठबंधन में शामिल कई दलों के नेता गुरुवार को लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आधिकारिक आवास पर इकट्ठा हुए। कांग्रेस के लोकसभा और राज्यसभा के सभी सांसदों को बुलाया गया है। छात्रों पर पुलिस बर्बरता के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा मिलकर विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। इसको देखते हुए राहुल गांधी के आवास की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

खुद राहुल गांधी ने जानकारी देते हुए बताया कि इंडिया गठबंधन के सांसद और नेता शांतिपूर्ण तरीके से तीस जनवरी मार्ग पर गांधी स्मृति जा रहे हैं।

छात्रों को याद करने जा रहे

उन्होंने कहा, ‘हम उन छात्रों को याद करने जा रहे हैं जिन्हें हमने खो दिया- वे बच्चे जिन्हें नीट पेपर लीक के बाद अपनी जान देने के लिए मजबूर होना पड़ा। हम उन छात्रों के साथ खड़े होने जा रहे हैं जो आज घायल हैं- जिन्हें न्याय और जवाबदेही की शांतिपूर्ण मांग करने पर पीटा गया। भारत के छात्र अकेले नहीं हैं। पूरा विपक्ष उनके और उनकी मांगों के साथ खड़ा है।’

यह भी पढ़ें: किरण बेदी ने PM मोदी को सुझाया छात्रों से निपटने का तरीका, कहा जैसे BSF…

राहुल गांधी ने क्या कहा?

राहुल गांधी ने कहा, ‘हमारे छात्र सड़कों पर हैं इसलिए सभी विपक्ष के सांसद को लगा कि हमें भी उनके साथ सड़कों पर होना चाहिए। हम चाहते थे कि सभी विपक्षी सांसद इंडिया गेट जाएं। फिर हमने कहा कि हम तीस जनवरी मार्ग जाना चाहते हैं, लेकिन उन्होंने यह बस यहां पार्क कर दी और ड्राइवर उतर गया और बस वहीं छोड़ दी, जिससे हम आगे नहीं बढ़ पाए। छात्रों के लिए मुख्य संदेश यह है कि हम आपके साथ खड़े हैं। पूरा विपक्ष छात्रों के साथ खड़ा है। हम आप पर हो रही हिंसा के खिलाफ हैं।’

यह भी पढ़ें: कल CJP का देशव्यापी प्रदर्शन, 26 को उद्धव और राज ठाकरे उतरेंगे मैदान में

कनॉट प्लेस और इंटरनेट सेवा बंद

इस बीच जंतर-मंतर पर जारी छात्रों के प्रदर्शन के बीच नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) ने गुरुवार को कनॉट प्लेस के आसपास की मौजूदा स्थिति को देखते हुए वहां की दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां गुरुवार शाम 6:30 बजे से बंद करने का आदेश दिया। धरनास्थल कनॉट प्लेस से कुछ ही दूरी पर मौजूद है। इसके अलावा केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जंतर-मंतर के 1.5 किलोमीटर के दायरे में शाम 4 बजे से रात 12 बजे तक मोबाइल इंटरनेट सर्विस बंद कर दी है।


RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments