#बस्ती_न्यूज
बस्ती के भानपुर तहसील क्षेत्र के असनहरा में गुरुवार शाम फूड विभाग के अधिकारियों ने एक किराने की दुकान पर जांच की। यह कार्रवाई आईजीआरएस पोर्टल पर मिली एक शिकायत के आधार पर की गई। असनहरा निवासी रघुनंदन ने आईजीआरएस के माध्यम से शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि असनहरा निवासी अजय तिवारी अपनी किराने की दुकान पर अधिकतर एक्सपायर सामान बेचते हैं। शिकायतकर्ता ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। शिकायत मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार, अजय श्रीवास्तव और अंकिता की टीम शाम 5:30 बजे दुकान पर पहुंची। टीम ने दुकान में रखे सामानों की गहनता से जांच की। जांच के दौरान कोई भी सामान एक्सपायर नहीं पाया गया। हालांकि, टीम ने सूजी के एक पैकेट को सील कर सैंपलिंग के लिए अपने साथ ले गई। फूड विभाग के अधिकारियों के आने की भनक लगते ही असनहरा बाजार में कई अन्य किराने की दुकानों के शटर गिर गए। इस संबंध में खाद्य सुरक्षा अधिकारी बृजेश कुमार ने बताया कि दुकान में रखे लगभग 10 सामानों की जांच की गई। सभी सामान सही पाए गए और कोई भी एक्सपायर वस्तु नहीं मिली।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
असनहरा में फूड विभाग की जांच:किराने की दुकान पर एक्सपायर सामान की शिकायत, सैंपल लिया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












