#बस्ती_न्यूज
मंगलवार को नगर पंचायत नगर के कंपोजिट विद्यालय खुटहन में शिक्षा और निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए शिक्षकों और बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) को सम्मानित किया गया। यह सम्मान समारोह नगर पंचायत नगर बाजार के वार्ड नं. 4, अटल नगर स्थित विद्यालय में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पंचायत अध्यक्ष यशराज उपस्थित रहे। उन्होंने शिक्षकों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि एक सशक्त समाज के निर्माण में शिक्षकों और कर्मठ बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। सम्मानित किए गए अध्यापकों व बीएलओ को स्मृति चिह्न के रूप में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर और जननायक राहुल गांधी का चित्र भेंट किया गया। इस दौरान उनके सराहनीय कार्यों के प्रति आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर सफाई नायक सत्यम शुक्ला भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। विद्यालय के समस्त अध्यापक एवं कर्मचारी भी मौजूद थे, जिन्होंने इस प्रोत्साहन की सराहना की और भविष्य में भी इसी ऊर्जा के साथ कार्य करने का संकल्प लिया।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कंपोजिट विद्यालय खुटहन के शिक्षक व BLO सम्मानित:शिक्षा और निर्वाचन कार्यों में उत्कृष्ट योगदान के लिए
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












