सोहगी बरवा वन्यजीव प्रभाग के उत्तरी चौक रेंज स्थित गुलरिहा कंपार्टमेंट 1 में आग लग गई। वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, जिससे जंगल को बड़े नुकसान से बचाया जा सका। उत्तरी चौक रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह वन संपदा की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों के साथ गश्त पर थे। उन्होंने बताया कि हनुमानगढ़ियां गांव के सिवान में जंगल से सटे एक खेत में गेहूं की डंठल में आग लगी थी। यह आग तेजी से फैलते हुए गुलरिहा कंपार्टमेंट-1 के जंगल तक पहुंच गई। आग की सूचना मिलते ही रेंजर रविंद्र प्रताप सिंह तत्काल मौके पर पहुंचे। उन्होंने वनकर्मियों के साथ मिलकर कड़ी मशक्कत की और आग को आगे बढ़ने से रोका। उनके प्रयासों से जंगल को गंभीर क्षति होने से बचा लिया गया। गेहूं की डंठल न जलाएं वन क्षेत्राधिकारी आरपी सिंह ने किसानों से अपील की है कि वे वन क्षेत्रों से सटे खेतों में गेहूं की डंठल न जलाएं। उन्होंने चेतावनी दी कि इस तरह की लापरवाही से जंगलों में आग फैल सकती है, जिससे पर्यावरण और वन्यजीवों को गंभीर नुकसान हो सकता है। इस दौरान डिप्टी रेंजर राकेश कुमार, वन दरोगा अंकित, वन दरोगा कपिल मीनू मिश्रा अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सोहगी बरवा जंगल के कंपार्टमेंट 1 में लगी आग:नौतनवॉ में वनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












