#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के पैकोलिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर खाताधारकों के लाखों रुपये की हेराफेरी का आरोप है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे मुईली निवासी सुभाष, सुनीता देवी, औरातोन्दा निवासी साबिरा खातून, महादेवा गांव के हरिप्रसाद, आमभारी निवासी लालमुना, हड़ही गांव की सावित्री देवी और मुसही गांव की सुगना सहित कई पीड़ित खाताधारक पैकोलिया थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को एक शिकायत पत्र सौंपा, जिसके आधार पर कार्रवाई की गई। शिकायतकर्ताओं के अनुसार, ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक पिता-पुत्र 15 अप्रैल से अचानक गायब हो गए हैं। उनके लापता होने के बाद से खाताधारकों में बेचैनी बढ़ गई है। इस घटना से केशवापुर बैंक के प्रबंधक और पुलिस भी असमंजस में पड़ गई है। जांच में सामने आया है कि आरोपियों ने खाताधारकों को फर्जी रसीदें देकर विश्वास में लिया और लाखों रुपए की हेराफेरी की। चर्चा है कि पिता-पुत्र एक अपाचे बाइक से कहीं बाहर निकल गए हैं और उनके मोबाइल फोन भी स्विच ऑफ आ रहे हैं। इस बीच, हरैया द्वितीय से वर्तमान जिला पंचायत सदस्य जवाहरलाल के बेटे दिलीप कुमार ने पैकोलिया थाने में अपने भाई दिवाकर विक्रम और पिता जवाहरलाल की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। गुमशुदगी दर्ज होने के दौरान परिवार को एक लिखित सुसाइड नोट मिला था, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है। सुसाइड नोट में ग्राहक सेवा केंद्र के संचालन के दौरान उल्टे ब्याज दर पर रुपये लेने की बात कही गई है। इसमें पिता-पुत्र ने जमा-निकासी में अपनी जिम्मेदारी स्वीकार की है और किसी तीसरे व्यक्ति की भूमिका या गलती से इनकार किया है। हालांकि, यह मामला पचास लाख रुपए से अधिक की हेराफेरी और गबन का बताया जा रहा है। प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार यादव ने बताया कि पीड़ित लोगों की तहरीर मिली है और प्रथम दृष्टया जांच में मामला सही पाया गया है। दोनों आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ धोखाधड़ी और गबन सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
ग्राहक सेवा केंद्र संचालक पिता-पुत्र पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज:पैकोलिया में लाखों की हेराफेरी का आरोप, खाताधारक परेशान; पुलिस तलाश में जुटी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












