#बस्ती_न्यूज
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के बेलहरा चौराहे के पास बुधवार शाम एक ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के अनुसार, ई-रिक्शा सवारियों को लेकर डुमरियागंज की ओर जा रहा था। बेलहरा चौराहे के समीप अचानक चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे ई-रिक्शा तेज रफ्तार में पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घायलों में रामनगर, थाना सोनहा निवासी अजीत अहमद और कप्तानगंज के मुबारक व जैनफ शामिल हैं। ई-रिक्शा चालक फूलचंद पुत्र रामनेवास को भी गंभीर चोटें आई हैं। हादसे की सूचना पर वाल्टरगंज पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने घायलों के परिजनों को भी घटना की जानकारी दे दी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बेलहरा में पेड़ से टकराया ई-रिक्शा:चालक समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल, अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












