#बस्ती_न्यूज
बस्ती जिले के छावनी थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग घटनाओं में पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इन सभी के खिलाफ शांतिभंग के आरोप में कार्रवाई की गई है और उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पहला मामला शंकरपुर गांव स्थित एक पेट्रोल पंप का है। यहां पेट्रोल लेने पहुंचे दो पक्षों के बीच गाड़ी हटाने को लेकर विवाद हो गया, जो जल्द ही मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर चौकी प्रभारी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को शांत कराया। पुलिस ने इस मामले में छतौना निवासी अंकुर और शंकरपुर निवासी सरबजीत व बिनोद को गिरफ्तार किया। दूसरा मामला भी शंकरपुर गांव का है, जहां एक जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्ष आमने-सामने आ गए और उनके बीच मारपीट शुरू हो गई। इस घटना में पुलिस ने रंजीत, अजय और पहलवान को गिरफ्तार किया। थानाध्यक्ष चंदन ने बताया कि सभी गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ शांतिभंग की धाराओं में मामला दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में दो अलग-अलग घटनाओं में छह गिरफ्तार:पेट्रोल पंप और पैमाइश विवाद में पुलिस ने की कार्रवाई
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












