गोरखपुर। जिले के एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ द्वारा फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जा रही है। आपको बता दें कि गोरखपुर के एसएसपी द्वारा फरार अपराधियों के विरुद्ध ऑपरेशन बज्र के तहत निरंतर अभियान चलाकर गिरफ्तारी की जा रही है जिसमें कुल 841 आरोपियों की गिरफ्तारी अब तक की जा चुकी है इस संबंध में एसएसपी डाक्टर कौस्तुभ ने बताया कि ऑपरेशन वज्र के तहत 2026 में अब तक कुल 841 अपराधियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है जो लंबे समय से फरार चल रहे थे जिसमें 28 अपराधियों के ऊपर इनाम भी घोषित किया गया था। एसएसपी द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान में 245 फरार अभियुक्तों के विरुद्ध कोर्ट ने वारंट भी जारी किया था। एसएसपी का कहना है कि अपराध तथा अपराधियों के विरुद्ध इस तरह के अभियान निरंतर चलते रहेंगे। इस ऑपरेशन में एसपी सिटी निमिष पाटिल, एसपी नॉर्थ ज्ञानेंद्र कुमार तथा एसपी दक्षिणी दिनेश पुरी सहित समस्त क्षेत्राधिकारी एवं प्रत्येक थाने की पुलिस का भरपूर योगदान रहा।
841 अभियुक्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












