HomeHealth & Fitnessगोमतीनगर विस्तार: हुसड़िया रेलवे ब्रिज से कूदकर महिला की मौत, पहचान नहीं

गोमतीनगर विस्तार: हुसड़िया रेलवे ब्रिज से कूदकर महिला की मौत, पहचान नहीं

लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार क्षेत्र में बुधवार शाम एक महिला ने हुसड़िया रेलवे ब्रिज से छलांग लगाकर जान दे दी। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।

मिली जानकारी के अनुसार, शाम करीब 6 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी कि एक महिला हुसड़िया रेलवे ब्रिज से कूद गई है और सड़क पर घायल अवस्था में पड़ी है। सूचना मिलते ही प्रभारी सेक्टर-5 समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को तुरंत उपचार के लिए डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान भेजा गया।

अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि महिला की उम्र करीब 25 से 30 वर्ष के बीच है और वह हुसड़िया चौराहे की ओर से पैदल पुल पर आई थी, जिसके बाद उसने अचानक छलांग लगा दी।

फिलहाल महिला की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है और शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments