#बस्ती_न्यूज
बस्ती के कप्तानगंज थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में नवविवाहित युवक शिवम की मौत हो गई। शादी के महज दो महीने बाद हुई इस दर्दनाक घटना ने पूरे परिवार को झकझोर कर रख दिया है। शिवम अयोध्या-बस्ती हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिनकी लखनऊ में इलाज के दौरान मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, करीब 10 दिन पहले कप्तानगंज स्थित स्टेट बैंक से लगभग 100 मीटर दूर हाईवे पर यह हादसा हुआ था। हादसे में घायल शिवम को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कप्तानगंज पहुंचाया गया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उन्हें बस्ती स्थित कैली अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बेहतर इलाज के लिए उन्हें लखनऊ लेकर गए, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। इकलौते बेटे की मौत से परिवार में मचा कोहराम शिवम महुआ गांव निवासी राजकुमार के इकलौते बेटे थे। पिता राजकुमार राजमिस्त्री का काम कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं। परिवार की उम्मीदें शिवम पर टिकी थीं। उनकी एक 16 वर्षीय बहन खुशी भी है, जो भाई की मौत से गहरे सदमे में है। शिवम की शादी दो महीने पहले ही दिल्ली निवासी रानी के साथ हुई थी। शादी के कुछ ही समय बाद पति की मौत से नवविवाहिता रानी पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। हादसे के बाद घर में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस पुलिस अभी तक हादसे को अंजाम देने वाले वाहन और चालक की पहचान नहीं कर सकी है। परिजन आरोपी वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। बुधवार को शिवम का अंतिम संस्कार सरयू तट पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण और रिश्तेदार मौजूद रहे। घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत:लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, दो महीने पहले हुई थी शादी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












