बहराइच के खैरी समैसा क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। पत्थर पुरवा गांव निवासी 60 वर्षीय गंगाराम मौर्य को एक अज्ञात तेज रफ्तार बोलेरो वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे के बाद बोलेरो चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। घायल बुजुर्ग को ग्रामीणों ने तत्काल उपचार के लिए नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह करीब आठ बजे पत्थर पुरवा निवासी गंगाराम मौर्य पुत्र मोगरे मौर्य अपने घर से साइकिल लेकर सस्ते गल्ले की दुकान पर राशन लेने जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में तेज रफ्तार से आ रही एक बोलेरो ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि गंगाराम मौर्य सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनके दाहिने पैर में गंभीर चोट आई है। दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायल बुजुर्ग को अपनी मोटरसाइकिल से तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। ग्रामीणों के अनुसार, बोलेरो चालक ने हादसे के बाद रुकने की बजाय वाहन लेकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने फरार वाहन की तलाश शुरू कर दी है। ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि सीसीटीवी और अन्य माध्यमों से जांच कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की जाए। फिलहाल घायल गंगाराम मौर्य का उपचार जारी है। पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर फरार बोलेरो चालक की तलाश में जुट गई है।
तेज रफ्तार बोलेरो ने साइकिल सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर:बहराइच में राशन लेने जा रहे बुजुर्ग का टूटा पैर, हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












