लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में आयोजित “ दीक्षारम्भ–2026 ” कार्यक्रम के अंतर्गत मंगलवार को विश्वविद्यालय के कला मंडल सभागार में प्रेरक भाषण आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारम्भ विभागाध्यक्ष ,गायन प्रो. सृष्टि माथुर की ओर रोमा बच्चानी को अंगवस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांगीतिक प्रस्तुति भी दी गई, जिसमें राहुल कुमार द्वारा रूपक ताल, आलोक कुमार मिश्र द्वारा तीन ताल एवं सोहम मिश्र द्वारा झपताल में तबला वादन प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों ने श्रोताओं को अत्यंत प्रभावित किया। कुलसचिव एसपी. सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास, आत्मविश्वास वृद्धि एवं व्यावसायिक दक्षता को मजबूत करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि दीक्षारम्भ कार्यक्रम उनके शैक्षणिक जीवन की एक सशक्त शुरुआत है, जो उन्हें अपने लक्ष्य की दिशा में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान करता है। विश्वविद्यालय में चल रही चार दिवसीय कथक नृत्य कार्यशाला के द्वितीय दिवस के अंतर्गत प्रख्यात गुरु जयंत कस्तुआर द्वारा विद्यार्थियों को नृत्य में अभिनय व उपज के विभिन्न आयामों का अभ्यास कराया गया, जिससे विद्यार्थियों को शास्त्रीय नृत्य की सूक्ष्मताओं को समझने का अवसर प्राप्त हुआ।
भातखण्डे विवि में भाषण व सांगीतिक प्रस्तुति का आयोजन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












