Homeक्राइम (Crime)UP: DFCCIL रेलवे लाइन के पास 7.424 किलो गांजा बरामद, अलीनगर पुलिस-आरपीएफ...

UP: DFCCIL रेलवे लाइन के पास 7.424 किलो गांजा बरामद, अलीनगर पुलिस-आरपीएफ की संयुक्त कार्रवाई में तस्कर गिरफ्तार

चंदौली: जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अलीनगर पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 7.424 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. आरोपी बिहार से गांजा लाकर चंदौली में छोटे-छोटे पैकेट बनाकर उसकी बिक्री करता था. पुलिस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश कर रही है.

पुलिस अधीक्षक चंदौली के निर्देशन एवं प्रभारी निरीक्षक गगनराज सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के दौरान आरपीएफ से सूचना मिली कि एक संदिग्ध व्यक्ति डीएफसीसीआईएल रेलवे लाइन के पास मादक पदार्थ लेकर आने वाला है. सूचना मिलते ही अलीनगर पुलिस और आरपीएफ की संयुक्त टीम ने मौके पर घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को रोक लिया.

तलाशी के दौरान उसके हैंड बैग और पिट्ठू बैग से कुल 7.424 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ. पूछताछ में आरोपी की पहचान उत्सव सिंह (28 वर्ष) पुत्र रवीन्द्र प्रताप सिंह, निवासी ग्राम खड़ेहरा, थाना सकलडीहा, जनपद चंदौली के रूप में हुई.

Also Read: कांवड़ यात्रा 2026: सहारनपुर में 85 सेवा शिविर तैयार, प्लास्टिक पर रहेगा पूरा प्रतिबंध

पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिहार से गांजा खरीदकर लाता था और उसे छोटे-छोटे पैकेट बनाकर स्थानीय स्तर पर बेचता था. इस अवैध कारोबार से वह आर्थिक लाभ कमाता था. पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस तस्करी में उसके साथ और कौन-कौन लोग शामिल हैं तथा उसका नेटवर्क किन क्षेत्रों तक फैला हुआ है.

बरामदगी के आधार पर थाना अलीनगर में मु0अ0सं0 469/2026 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस अधिनियम में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है.

पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और मादक पदार्थों की तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा.

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)



#उत्तरप्रदेश #उत्तरप्रदेशन्यूज़ #यूपीन्यूज़ #UPNews #UttarPradeshNews #HindiNews #BreakingNews #आजकीखबर #ताज़ाखबर #यूपीसमाचार

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments