महराजगंज में निचलौल विकासखंड के ठूठीबारी मुख्य चौराहे पर मंगलवार रात एक ट्रांसफॉर्मर में अचानक जोरदार विस्फोट हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विस्फोट के बाद करीब 40 सेकंड तक लगातार तेज धमाके होते रहे और धुएं का गुबार उठता रहा। अचानक हुए धमाकों से आसपास के लोगों में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया। विस्फोट के साथ ही पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई। तेज आवाज सुनकर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि ट्रांसफॉर्मर के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। तकनीकी खराबी या ओवरलोड की आशंका प्रारंभिक तौर पर माना जा रहा है कि ट्रांसफॉर्मर में विस्फोट तकनीकी खराबी या ओवरलोड के कारण हुआ होगा। हालांकि वास्तविक कारणों का पता विभागीय जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा। स्थानीय लोगों ने विद्युत विभाग से जल्द से जल्द नया ट्रांसफॉर्मर लगाकर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है। सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल मुख्य चौराहे जैसे व्यस्त और भीड़भाड़ वाले स्थान पर ट्रांसफॉर्मर फटने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि उस समय वहां अधिक भीड़ होती, तो बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने विद्युत विभाग से ट्रांसफॉर्मरों का नियमित रखरखाव सुनिश्चित करने और जर्जर ट्रांसफॉर्मरों को समय रहते बदलने की मांग की है।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
निचलौल के ठूठीबारी चौराहे पर ट्रांसफॉर्मर में जोरदार विस्फोट, VIDEO:40 सेकंड तक गूंजते रहे धमाके; इलाके की बिजली गुल
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












