महराजगंज के ग्राम लखीम स्थित थारूव रोड पर लंबे समय से गंदा पानी जमा है। इससे ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है। सड़क पर जलभराव के कारण दुर्गंध फैल रही है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई दिनों से सफाई न होने के कारण स्थिति लगातार बिगड़ रही है। चंद्रभूषण, हरिओम पटेल और त्रिवेणी शर्मा जैसे ग्रामीणों ने सफाईकर्मी की कार्यशैली पर नाराजगी जताई। उन्होंने बताया कि कई बार शिकायत के बावजूद समस्या का समाधान नहीं हुआ है। ग्रामीणों के अनुसार, बरसात के दिनों में सड़क पर गंदा पानी भर जाने से पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। बच्चों, बुजुर्गों और राहगीरों को आवागमन में सबसे अधिक दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से तत्काल नाली की सफाई, जल निकासी की उचित व्यवस्था और नियमित सफाई अभियान चलाने की मांग की है, ताकि उन्हें इस समस्या से राहत मिल सके। इस संबंध में एडीओ पंचायत नजीर अहमद ने बताया कि मामले की जांच कराई जाएगी। उन्होंने आश्वासन दिया कि यदि जलभराव और सफाई में लापरवाही पाई जाती है, तो तत्काल सफाई कराकर समस्या का समाधान किया जाएगा और ग्रामीणों को किसी प्रकार की असुविधा नहीं होने दी जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
लखीम थारूव रोड पर जलभराव, आवागमन प्रभावित:ग्रामीणों ने तत्काल सफाई और जल निकासी की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












