श्रावस्ती, 30 जुलाई, (तरुणमित्र)। जनपदमें सड़क दुर्घटना पीड़ितों को त्वरित इलाज मुहैया कराने के लिए ’’प्रधानमंत्री सड़क दुर्घटना कैशलेस उपचार योजना’’ (PM-RAHAT) प्रभावी रूप से लागू की गई है। जिसकी समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कक्ष में जिलाधिकारी अन्नपूर्णा गर्ग की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि दुर्घटना के बाद का पहला घंटा यानी ’गोल्डन ऑवर’ मरीज की जान बचाने के लिए बेहद अहम होता है। इस योजना के तहत बिना किसी स्वास्थ्य बीमा के भी घायल व्यक्ति को 7 दिनों तक 1.5 लाख तक का कैशलेस इलाज मिलेगा।
उन्होने बताया कि श्रावस्ती के 4 निजी अस्पतालों को इस योजना के तहत सूचीबद्ध किया गया है, जिनमें भगवती प्रसाद मिश्रा मेमोरियल हॉस्पिटल (इकौना), आर. के. हॉस्पिटल (तुलसीपुर), चौधरी नर्सिंग होम (भिनगा), नवज्योति हॉस्पिटल (भिनगा) शामिल हैं।
जिलाधिकारी ने नागरिकों से ’गुड सेमेरिटन’ बनकर घायलों की निःसंकोच मदद करने हेतु अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए मददगारों को कानूनी सुरक्षा के साथ ’राहवीर योजना’ के तहत 25,000 की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया जाएगा।
इस अवसर पर डी0आर0एम0 शिवकुमार पाठक, नोडल अधिकारी डा0 आशीष श्रीवास्तव, आयुष्मान नोडल डा0 पंकज सहित निजी अस्पतालों के संचालकगण उपस्थित रहे।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में पी0एम0 राहत योजना की बैठक सम्पन्न
RELATED ARTICLES












