लक्ष्मीपुर। ग्राम सभा बैजनाथपुर उर्फ चरका टोला बंगई के एक तालाब में दिखे मगरमच्छ को वन विभाग की टीम ने सुरक्षित पकड़ लिया। उसे बाद में रोहिणी नदी के दोमुहान घाट के पास उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया गया। तालाब में मगरमच्छ की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत फैल गई थी। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक बचाव अभियान चलाया। टीम ने जाल की सहायता से मगरमच्छ को सुरक्षित बाहर निकाला। उसे रोहिणी नदी में छोड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने राहत महसूस की। वन विभाग के अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई वन्यजीव दिखाई दे तो उसे नुकसान पहुंचाने का प्रयास न करें। इसके बजाय, तत्काल वन विभाग को सूचित करें ताकि वन्यजीवों का सुरक्षित बचाव कर उन्हें उनके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जा सके।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
वन विभाग ने तालाब से मगरमच्छ पकड़ा:रोहिणी नदी के प्राकृतिक आवास में छोड़ा गया
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












