#बस्ती_न्यूज
बस्ती जनपद के बहादुरपुर विकासखंड अंतर्गत पिपरा गौतम गांव में गुरुवार को बिजली के शॉर्ट सर्किट से एक मकान में आग लग गई। इस घटना में घर में रखा अनाज, चौकी, पंखा, कपड़े, घरेलू उपयोग का सामान और महत्वपूर्ण दस्तावेज जलकर राख हो गए, जिससे पीड़ित परिवार को भारी आर्थिक क्षति हुई है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी मोहम्मद अली के घर में अचानक बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर के भीतर रखा सारा सामान जलने लगा।घर से उठती तेज लपटों और धुएं को देखकर आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने पानी और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक घर में रखा अधिकांश सामान पूरी तरह जल चुका था।पीड़ित मोहम्मद अली ने बताया कि आग में कई महीनों का रखा अनाज, चौकी, पंखा, कपड़े तथा अन्य आवश्यक घरेलू सामान नष्ट हो गया। इसके अलावा, आधार कार्ड, बैंक संबंधी कागजात और अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज भी आग की भेंट चढ़ गए, जिससे परिवार के सामने नई परेशानियां खड़ी हो गई हैं। घटना के बाद ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। उन्होंने प्रशासन से नुकसान का आकलन कर तत्काल आर्थिक सहायता एवं मुआवजा उपलब्ध कराने की मांग की। ग्रामीणों ने कहा कि इस अग्निकांड के बाद मोहम्मद अली का परिवार खुले आसमान के नीचे आ गया है और समय पर मदद मिलने से परिवार को इस कठिन परिस्थिति से उबरने में राहत मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
शॉर्ट सर्किट से लगी आग:बहादुरपुर के पिपरा गौतम गांव में गृहस्थी का सामान राख
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












