बृजमनगंज विकासखंड कार्यालय के सभागार में गुरुवार शाम 4 बजे जिलाधिकारी महाराजगंज द्वारा संचालित ‘प्रोजेक्ट पहचान’ को लेकर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में शिक्षा, स्वास्थ्य, आंगनवाड़ी और पंचायतीराज विभाग के अधिकारी व कर्मचारी शामिल हुए। इस अवसर पर फरेंदा विधानसभा के विधायक ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि यह प्रोजेक्ट गरीब और ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। विधायक ने जानकारी दी कि जिलाधिकारी महाराजगंज द्वारा शुरू किया गया यह प्रोजेक्ट ‘पहचान’ नाम से जाना जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य 0 से 3 साल के बच्चों की समय पर पहचान कर उनका इलाज और देखभाल सुनिश्चित करना है। बच्चे के जन्म की जानकारी आंगनवाड़ी को मिलती है, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग जांच करता है और शिक्षा व पंचायत विभाग भी इसमें सहयोग करते हैं। हर गांव के सचिव भी इसकी निगरानी करेंगे। उन्होंने कहा कि गांव में रहने वाले गरीब वर्ग के लोग कई बार बीमारियों का समय पर इलाज नहीं करा पाते। यदि स्कूल जाने से पहले ही बच्चों की बीमारियों की पहचान हो जाए, तो उनका समाधान आसानी से किया जा सकता है। जब विधायक से पूछा गया कि क्या यह पहल पूरे प्रदेश में लागू होगी, तो उन्होंने कहा कि यह अभी महाराजगंज जनपद का एक नया प्रयास है। यदि यह प्रोजेक्ट यहां सफल रहा, तो निश्चित रूप से सरकार का ध्यान इस पर जाएगा। हम लोग भी चाहेंगे कि इसे पूरे प्रदेश में लागू किया जाए। जनमानस को भी यह पहल पसंद आ रही है। कार्यक्रम में चारों विभागों के अधिकारियों ने प्रोजेक्ट के क्रियान्वयन और आपसी समन्वय पर चर्चा की। इस दौरान खंड विकास अधिकारी राज कुमार, सहायक पंचायत विकास अधिकारी गुलाब पाठक समेत समस्त सेक्रेटरी, आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां और स्वास्थ्य विभाग की टीम उपस्थित रही।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बृजमनगंज में ‘प्रोजेक्ट पहचान’ पर प्रशिक्षण:फरेंदा विधायक बोले- सफल रहा तो पूरे प्रदेश में लागू होगी योजना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












