Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में घर में फंदे से लटका मिला शव:बच्चों के साथ मायके...

बस्ती में घर में फंदे से लटका मिला शव:बच्चों के साथ मायके गई थी पत्नी; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार

#बस्ती_न्यूज

बस्ती में कलवारी थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में गुरुवार दोपहर करीब 12 बजे एक व्यक्ति का शव उसके घर में रस्सी के फंदे से लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में शव पर किसी प्रकार के बाहरी चोट के निशान नहीं मिले। इसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पत्नी बच्चों के साथ मायके में थी मृतक की पहचान मोहम्मदपुर गांव निवासी 45 वर्षीय मोहित के रूप में हुई है। ग्रामीणों के अनुसार, उसकी पत्नी शिव कुमारी अपने 10 वर्षीय बेटे प्रभात, 8 वर्षीय बेटी ज्योति और 6 वर्षीय बेटे प्रियांशु के साथ कुछ दिनों से मायके गई हुई थीं। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मजदूरी कर चलाता था परिवार बताया गया कि मोहित गारा-मिट्टी का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसकी आर्थिक स्थिति सामान्य थी। उसके तीन भाई अलग-अलग रहते हैं, जबकि पिता का पहले ही निधन हो चुका है और मां अस्वस्थ हैं। फोरेंसिक टीम ने जुटाए साक्ष्य घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक साक्ष्य एकत्र किए। क्षेत्राधिकारी कलवारी प्रदीप कुमार तिवारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। आत्महत्या के कारणों की जांच जारी है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments