#बस्ती_न्यूज
क्षेत्र के रामजानकी भटपुरवा गांव में गुरुवार को दुख दुरिया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने लोक कल्याण की भावना से अवसान माता की सामूहिक पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने समाज, क्षेत्र और गांव में शांतिपूर्ण जीवन तथा सभी के खुशहाल रहने की कामना की। यह पूजा विशेष रूप से लोक कल्याण के उद्देश्य से की गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने सभी देवी-देवताओं का स्मरण करते हुए अवसान माता के विभिन्न गीत और भजन प्रस्तुत किए। ‘सोनवा के डोलिया बा रूपे के अहोरवा माई मोरी चली गई हरवा असवानी मैया’ जैसे भजनों पर महिलाएं भाव-विभोर होकर झूम उठीं। इस धार्मिक आयोजन में कुसमावती, शकुंतला, सावित्री देवी और शिल्पादेवी सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
महिलाओं ने लोक कल्याण हेतु की दुख दुरिया पूजा:बस्ती के रामजानकी भटपुरवा गांव में अवसान माता की सामूहिक आराधना
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












