ग्राम सभा बरहरा के टोलों पर इंटरलॉकिंग आरसीसी सड़कों पर नालियों का गंदा पानी जमा हो रहा है। इसके कारण स्थानीय निवासियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सड़कों पर पानी जमा होने से आवाजाही बाधित हो गई है। राहगीरों और बच्चों के फिसलकर चोटिल होने का खतरा बना हुआ है। दूषित पानी के जमाव से क्षेत्र में संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि इस समस्या को लेकर ग्राम प्रधान, ब्लॉक अधिकारी और सेक्रेटरी जैसे कोई भी जिम्मेदार अधिकारी उनकी बात सुनने को तैयार नहीं हैं। गांव की जनता में इस स्थिति को लेकर गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस समस्या का समाधान नहीं किया गया, तो उन्हें प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। विरोध जताने वालों में राम रतन, बबलू, शंकर, गिरधारी, भोला, सुरेंद्र तुवर यादव, रामनयन यादव, टुनटुन यादव सहित समस्त गांव के निवासी शामिल हैं।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
बरहरा गांव में सड़कों पर गंदा पानी जमा:ग्रामीणों को आवाजाही में परेशानी, संक्रमण का खतरा बढ़ा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












