#बस्ती_न्यूज
बभनान के गौर थाना क्षेत्र के चकवई गांव में एक दुकानदार ने चार लोगों पर दुकान पर गालीगलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। चकवई गांव निवासी बलिराम यादव ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह अपने भाइयों राम और शिवराम के साथ गौर कस्बे में फास्ट फूड की दुकान चलाते हैं। आरोप है कि 16 अगस्त की रात करीब आठ बजे चकवई गांव का अनुज यादव उनकी दुकान पर पहुंचा। उसने रुपये मांगने शुरू किए, जिसके बाद गालीगलौज और मारपीट की गई। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतुल कुमार अंजान ने जानकारी दी कि पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
गौर में दुकानदार से मारपीट, जान से मारने की धमकी:रुपये मांगने पर हुआ विवाद, चार आरोपियों पर केस दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Home
on Hello world!












