Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)बस्ती में तीन माह में माता-पिता का निधन:अनाथ हुए बच्चों को मिला...

बस्ती में तीन माह में माता-पिता का निधन:अनाथ हुए बच्चों को मिला समाज का सहारा

#बस्ती_न्यूज

बस्ती जिले के दुबौलिया ब्लॉक स्थित धर्मूपुर गांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। महज तीन महीने के भीतर दो मासूम भाई-बहनों के माता-पिता दोनों का निधन हो गया, जिससे वे अनाथ हो गए। इस दुखद घटना के बाद गांव और आसपास के लोग इन बच्चों की मदद के लिए आगे आए हैं। परिवार पर पहली विपदा तीन महीने पहले आई, जब बच्चों के पिता का असमय निधन हो गया। परिवार अभी इस सदमे से उबरने की कोशिश ही कर रहा था कि उन पर दूसरा वज्रपात हो गया। 12 अगस्त को बच्चों की मां का भी कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से जूझते हुए निधन हो गया। माता-पिता दोनों को खोने के बाद अब ये बच्चे पूरी तरह अकेले रह गए हैं। परिवार में दो भाई अमित गौतम और अंकित गौतम के साथ तीन बहनें हैं। इनमें से दो बहनों की शादी हो चुकी है, जबकि एक बहन का विवाह अभी बाकी है। 12 वर्षीय अमित गौतम सबसे बड़े हैं और अब उनके कंधों पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी आ गई है। बच्चों की इस दर्दनाक स्थिति को देखते हुए गांव और आसपास के लोग मदद के लिए आगे आए हैं। अशोक जायसवाल, राजकुमार सोनकर, अशोक अग्रहरि, सोनीलाल अग्रहरि, साबिर अली, विक्रम यादव, दिवाकर मेडिकल सहित ‘मित्र गढ़’ के कई सदस्यों ने बच्चों के घर पहुंचकर उन्हें राशन और खाने-पीने का पूरा सामान उपलब्ध कराया। गांव के लोगों ने आश्वासन दिया है कि यह मदद की सिर्फ शुरुआत है। वे आगे भी इन बच्चों की पढ़ाई-परवरिश और अविवाहित बहन के विवाह में हर संभव सहायता प्रदान करेंगे।
#बस्ती न्यूज़ टुडे

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular