#बस्ती_न्यूज
पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के महुडर गांव में बुधवार शाम एक घर में घुसकर कुछ लोगों ने महिलाओं और परिजनों के साथ मारपीट की। इस हमले में तीन युवतियों और दो बच्चियों सहित परिवार के आठ सदस्य घायल हो गए। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर दो नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। महुडर गांव निवासी अंजनी देवी पत्नी जुगुल किशोर ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 29 जुलाई की शाम करीब चार बजे गांव के ही रंजीत और संदीप पुत्र साधु सरन अपने कुछ साथियों के साथ उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने गाली-गलौज करते हुए जबरन घर में प्रवेश किया। इसके बाद सभी हमलावरों ने लाठी, डंडे और पाइप से परिवार पर अचानक हमला कर दिया। इस दौरान घर में रखे सामान की भी तोड़फोड़ की गई। शोर सुनकर जब आसपास के ग्रामीण मौके पर जुटने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। हमले में अंजनी देवी की तीन बेटियां शिखा, खुशबू व अनुजला, दो नातिन कोमल व रीमा, जेठानी मंजू, बहू शीला और बेटा जितेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। थानाध्यक्ष शशांक शेखर राय ने बताया कि मामले में भारतीय न्याय संहिता की सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है और साक्ष्यों के आधार पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में पुरानी बस्ती के महुडर में घर पर हमला:महिलाओं-बच्चों सहित आठ लोग घायल, मुकदमा दर्ज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












