महराजगंज में भारत-नेपाल सीमा पर अवैध खाद तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नौतनवा पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई की है। बृहस्पतिवार को 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद से लदी एक पिकअप वाहन को जब्त किया गया, और उसके चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस अधीक्षक महराजगंज शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देश पर जनपद में अवैध खाद की तस्करी रोकने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में नौतनवा पुलिस बॉर्डर क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इस दौरान, एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम. जितेन मिथेई ने पैसिया बाबू पावर हाउस के पास एक संदिग्ध पिकअप वाहन की सूचना दी। सूचना मिलते ही नौतनवा पुलिस मौके पर पहुंची और जिला कृषि अधिकारी शैलेन्द्र प्रताप सिंह को भी बुलाया गया। जांच के दौरान, वाहन संख्या UP53JT 5120 में 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद लदी पाई गई। प्रारंभिक जांच में खाद के अवैध परिवहन और नेपाल में तस्करी की आशंका के चलते पुलिस ने वाहन को अपने कब्जे में ले लिया। कार्रवाई में पिकअप चालक मंटू उपाध्याय (पुत्र स्वर्गीय योगेन्द्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर) को गिरफ्तार किया गया। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि यह खाद कहां से लाई गई थी और इसे किस उद्देश्य से सीमा क्षेत्र की ओर ले जाया जा रहा था। इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है। इस संयुक्त कार्रवाई में नौतनवा थाना के उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा, शैलेन्द्र मौर्य, तथा एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम. जितेन मिथेई, कांस्टेबल मो. अजीम अंसारी और महेश जामोद शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि भारत-नेपाल सीमा पर खाद सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं की अवैध तस्करी रोकने के लिए यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज में 70 बोरी यूरिया खाद बरामद:नेपाल तस्करी के आरोप में पिकअप के साथ ड्राइवर गिरफ्तार
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












