Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)महराजगंज में नए भवन का रुद्राभिषेक से पूजन:प्रोजेक्ट अलंकार के तहत श्रावण...

महराजगंज में नए भवन का रुद्राभिषेक से पूजन:प्रोजेक्ट अलंकार के तहत श्रावण के पहले दिन हुआ


उत्तर प्रदेश शासन की महत्वपूर्ण योजना ‘प्रोजेक्ट अलंकार’ के तहत नवनिर्मित भवन का पूजन श्रावण मास के पहले दिन किया गया। यह पूजन भगवान शिव की आराधना और रुद्राभिषेक के साथ संपन्न हुआ। रुद्राभिषेक में चौक छावनी स्थित बाबा लक्ष्मण नाथ दिग्विजयनाथ इंटर कॉलेज के प्रबंध समिति सदस्य राजदीपक त्रिपाठी और प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव यजमान के रूप में उपस्थित रहे। पौरोहित्य कर्म बृहस्पति त्रिपाठी एवं अखिलेश मिश्र ने संपन्न कराया। इस अवसर पर सभी बाधाओं को दूर करने और मां सरस्वती के प्रांगण के लिए स्वच्छ, सुंदर एवं पवित्र वातावरण की प्रार्थना की गई। वैदिक मंत्रों की गूंज और अभिषेक से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। पूजन कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक, कर्मचारी और छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments