Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)SSB ने विद्यालय में चलाया साइबर सुरक्षा अभियान:छात्राओं को CAPF भर्ती के...

SSB ने विद्यालय में चलाया साइबर सुरक्षा अभियान:छात्राओं को CAPF भर्ती के लिए भी किया प्रेरित


सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 22वीं वाहिनी ने ठूठीबारी में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया। कमांडेंट शक्ति सिंह ठाकुर के निर्देशन में गुरुवार को समवाय झूलनीपुर के कार्यक्षेत्र अंतर्गत वाइब्रेंट ग्राम बैठवलिया स्थित ज्ञान दास ज्ञान बिंदु लघु माध्यमिक विद्यालय में यह कार्यक्रम हुआ। इसका उद्देश्य साइबर सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना और महिलाओं को केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल (CAPF) में भर्ती के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक कमांडेंट (संचार) जितेंद्र कुमार शर्मा ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए और इंटरनेट तथा सोशल मीडिया का जिम्मेदारी से उपयोग करने की अपील की। लगभग 90 छात्र-छात्राओं को ओटीपी, एटीएम पिन, पासवर्ड और सीवीवी जैसी गोपनीय जानकारी साझा न करने की सलाह दी गई। उन्हें संदिग्ध लिंक से बचने, सुरक्षित (HTTPS) वेबसाइटों का उपयोग करने, मजबूत पासवर्ड रखने और टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन (2FA) अपनाने के बारे में भी बताया गया। इस कार्यक्रम के दौरान छात्राओं और महिलाओं को सीएपीएफ में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। उन्हें राष्ट्र सेवा के लिए केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में शामिल होने के लिए प्रेरित किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और युवाओं को सुरक्षित ऑनलाइन व्यवहार अपनाने के लिए प्रेरित करना था।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments