#बस्ती_न्यूज
बस्ती के छावनी क्षेत्र में आगामी सावन माह और कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (NHAI) ने फोरलेन हाईवे के डिवाइडरों की साफ-सफाई का कार्य तेज कर दिया है। छावनी क्षेत्र में पूरे हिंदू गांव के सामने फोरलेन मार्ग के डिवाइडरों पर उगी घनी घास-फूस और झाड़ियों को हटाने के लिए मजदूर मशीनों का उपयोग कर रहे हैं। लंबे समय से जमा हुई घास के कारण कई स्थानों पर पौधे पूरी तरह से ढक गए थे, जिससे डिवाइडरों की सुंदरता और रखरखाव दोनों प्रभावित हो रहे थे। यह विशेष सफाई अभियान आगामी एक सप्ताह बाद शुरू होने वाली सावन माह की कांवड़ यात्रा को ध्यान में रखकर चलाया जा रहा है। NHAI का उद्देश्य यात्रा के दौरान मार्ग को स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाए रखना है, जिसके लिए हाईवे के विभिन्न हिस्सों में साफ-सफाई और रखरखाव का कार्य जारी है। स्थानीय लोगों ने हाईवे पर चल रहे इस सफाई अभियान की सराहना की है। उनका कहना है कि समय रहते किए जा रहे ऐसे कार्यों से कांवड़ यात्रियों के साथ-साथ आम राहगीरों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
कांवड़ यात्रा से पहले हाईवे डिवाइडरों की सफाई शुरू:हर्रैया में घास-फूस हटाने में जुटे मजदूर, साफ-सफाई का कार्य तेज
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












