अंबेडकरनगर। बहुजन समाज पार्टी के जिला स्तरीय बैठक पूर्वांचल बसपा कार्यालय अकबरपुर में आगामी विधानसभा चुनाव में पूर्ण बहुमत से सरकार बनाने का दावा करते हुए कार्यकर्ताओं में बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने के लिए आवाहन किया गया।
कार्यकर्ता बैठक के मुख्य अतिथि अयोध्या मंडल के प्रभारी अरविंद गौतम ने कहा है कि बसपा अपने समर्थित कार्यकर्ताओं के दम पर आगामी विधानसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी, उन्होंने कहा है कि प्रदेश में बसपा की चार बार सरकार बनी और प्रत्येक शासन काल में सर्व समाज के विकास के साथ कानून व्यवस्था को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।
बसपा सरकार में सांप्रदायिक शक्तियां परास्त हुई और आम जन की सुरक्षा एवं सम्मान का वातावरण मिला, भाजपा सरकार के जन विरोधी और सांप्रदायिक नीतियों से प्रदेश की जनता परेशान हो चुकी है उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी की नीतियों और उपलब्धियां को जन-जन तक पहुंचाने का आवाहन और 2027 में बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को मुख्यमंत्री बनने के लिए आवाहन किया।
बैठक की अध्यक्षता मंडल प्रभारी रामनयन निर्दोष जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, बैठक के विशिष्ठ अतिथि जिला अध्यक्ष सुनील सावंत ने विधानसभा वार बूथ कमेटी का समीक्षा किया, बैठक का संचालन विधानसभा सचिव राधेश्याम राजभर ने किया। बैठक में जिला उपाध्यक्ष समीर चौधरी, जिला महासचिव रोहित प्रजापति, गुड्डू चौबे, छेदीराम मौर्य, जयप्रकाश सैनी, राहुल पाल, रिंकू त्रिपाठी, अंकित वर्मा, हरेंद्र निषाद, आदि सैकड़ो के संख्या में लोग उपस्थित रहे।












