#बस्ती_न्यूज
लालगंज स्थित उदय एचपी गैस एजेंसी पर गुरुवार दोपहर करीब 3:30 बजे गैस वितरण के दौरान उपभोक्ताओं और एजेंसी कर्मचारियों के बीच विवाद हो गया। यह विवाद जल्द ही हिंसक हो गया, जिसमें एक महिला के सर में चोट लग गई बरतानिया गांव की निवासी संगीता नामक महिला को इस घटना में चोटें आई हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्होंने सुबह 11 बजे अपना ओटीपी दे दिया था, लेकिन उन्हें शाम 3 बजे तक सिलेंडर नहीं दिया गया और लाइन में खड़ा रखा गया। विवाद के दौरान उनके सिर में चोट लगी। महिला के चोटिल होने की सूचना मिलने पर बरतानिया गांव के कुछ लोग लाठी-डंडों के साथ एजेंसी पहुंच गए। आरोप है कि इन लोगों ने एजेंसी में घुसकर तोड़फोड़ की, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। वहीं, एजेंसी संचालक धीरेंद्र कुमार ने इन आरोपों से इनकार किया है। उनका कहना है कि कर्मचारी शांतिपूर्वक गैस का वितरण कर रहे थे, तभी अचानक कुछ लोगों ने आकर हंगामा और तोड़फोड़ शुरू कर दी। घटना की सूचना मिलते ही लालगंज पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। चौकी प्रभारी अनंत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जाएगी।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में गैस एजेंसी पर हंगामा, महिला घायल:उपभोक्ताओं-कर्मचारियों के विवाद में तोड़फोड़, पुलिस जांच जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












