Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)नौतनवां में 70 बोरी यूरिया खाद जब्त:अवैध तस्करी करते एक व्यक्ति पिकअप...

नौतनवां में 70 बोरी यूरिया खाद जब्त:अवैध तस्करी करते एक व्यक्ति पिकअप सहित गिरफ्तार


महाराजगंज जिले के नौतनवां थाना क्षेत्र में गुरुवार को पुलिस और सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से तस्करी की जा रही 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद जब्त की गई है। इस मामले में एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई रात्रि गश्त के दौरान की गई। पुलिस अधीक्षक शक्ति मोहन अवस्थी द्वारा चलाए जा रहे अवैध खाद तस्करी रोकथाम अभियान के तहत, नौतनवां पुलिस रात्रि गश्त कर रही थी। इसी दौरान, एसएसबी 66वीं वाहिनी के एएसआई एम जितेन मिथेई से मिली सूचना पर पुलिस टीम पैसिया बाबू पावर हाउस पहुंची। टीम ने जिला कृषि अधिकारी शैलेंद्र प्रताप सिंह को भी मौके पर बुलाया। मौके पर एक पिकअप वाहन से 70 बोरी भारतीय यूरिया खाद बरामद की गई। वाहन चालक मंटू उपाध्याय पुत्र स्वर्गीय योगेंद्रनाथ उपाध्याय, निवासी मोहनपुर, पोस्ट – उरूवा बाजार, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की गई है। इस कार्रवाई में नौतनवां थाने से उपनिरीक्षक जय प्रकाश सिंह, कांस्टेबल गोपाल कुशवाहा और कांस्टेबल शैलेंद्र मौर्य शामिल थे। एसएसबी 66वीं वाहिनी से एएसआई एम जितेन मिथेई, कांस्टेबल मोहम्मद अजीम अंसारी और कांस्टेबल महेश जामोद ने भी सहयोग किया।

Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments