#बस्ती_न्यूज
बस्ती में घाघरा नदी से निकाली गई बालू के भंडारण और बिक्री में अनियमितता का आरोप लगा है। भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने इस मामले की उच्चस्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने मुख्यमंत्री, उत्तर प्रदेश खनिज विभाग की निदेशक, जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही और जिलाधिकारी को शिकायत भेजी है। शिकायत में कहा गया है कि हरैया तहसील के दक्षिणांचल में घाघरा नदी के दियारा क्षेत्र में पट्टाधारक ने निर्धारित क्षेत्रफल से अधिक भूमि पर खनन किया है। इससे खनन नीति और विनियमावली का उल्लंघन हुआ है। सुरेंद्र प्रताप सिंह ने आशंका जताई है कि इस अनियमितता से सरकार को बड़े राजस्व का नुकसान हो रहा है। उन्होंने बताया कि दुबौलिया विकास खंड के संसारपुर गांव में पूरेभूप निवासी राजमंगल पाठक के नाम पर डंपिंग लाइसेंस लिया गया है। आरोप है कि लगभग आठ हजार घन मीटर बालू की खरीद के सापेक्ष करीब 20 हजार घन मीटर बालू का भंडारण किया गया है। सिंह ने दावा किया कि स्वीकृत मात्रा से अधिक बालू का भंडारण करके बिना परिवहन पर्ची जारी किए उसकी बिक्री की जा रही है।
#बस्ती न्यूज़ टुडे
बस्ती में बालू भंडारण-बिक्री में अनियमितता का आरोप:भाजपा नेता ने मुख्यमंत्री से उच्चस्तरीय जांच की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












