महराजगंज जिले के विकास खंड धानी की ग्राम सभा कानापार में बदहाल सफाई व्यवस्था, जाम नालियों और जलभराव से नाराज ग्रामीणों एवं व्यापारियों ने गुरुवार को ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। व्यापार मंडल धानी के अध्यक्ष बलराम अग्रहरी और महामंत्री अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में व्यापारियों ने दुकानें बंद रखीं तथा ग्रामीणों के साथ ब्लॉक मुख्यालय के मुख्य गेट पर ताला लगाकर शांतिपूर्ण धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि लंबे समय से शिकायतों के बावजूद सफाई व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ है। जाम नालियों और सड़कों पर जलभराव के कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। धरने की सूचना पर बृजमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक मदन मोहन मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। इसके बाद उपजिलाधिकारी फरेंदा प्रेम शंकर पाण्डेय और नायब तहसीलदार अंकित अग्रवाल भी पहुंचे। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा और कस्बे का निरीक्षण कराकर सफाई व्यवस्था की स्थिति से अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालियां जाम और सड़कों पर जलभराव मिला। उपजिलाधिकारी ने खंड विकास अधिकारी को चार दिन के भीतर पूरे कस्बे की सफाई, नालियों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर संबंधित ग्राम विकास अधिकारी के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। प्रशासन के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हो गया। हालांकि ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि तय समय में व्यवस्था में सुधार नहीं हुआ तो वे दोबारा आंदोलन करेंगे। प्रदर्शन में अशोक अग्रहरी, प्रदीप अग्रहरी, दीपक, शिवशंकर, डॉ. सुनील, बैजनाथ, धीरज, अभिषेक, रितेश, प्रमोद, पंकज अग्रहरी, पंकज अग्रहरी (राजू), वर्मा, शनिदेव, अमित कुमार, आलोक, दारा वर्मा, मनोज सैनी, मनोज वर्मा, अरुण, बिट्टू, शनि सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और व्यापारी मौजूद रहे।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
धानी में सफाई व्यवस्था बदहाल,ग्रामीणों ने ब्लॉक पर जड़ा ताला:4 दिन में सफाई का प्रशासन ने दिया आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












