लखनऊ। प्राथमिक शिक्षक संघ ने मंगलवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, लखनऊ भेंट कर शिक्षकों की लंबित समस्याओं के निराकरण के लिए 17 सूत्रीय मांगपत्र सौंपा। संघ के लखनऊ जिलाध्यक्ष वीरेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रभारी प्रधानाध्यापकों को उच्च न्यायालय के आदेशों के अनुरूप वेतन एवं लंबित एरियर का भुगतान, चयन एवं प्रोन्नत वेतनमान के प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण, नियमत: शिक्षक समायोजन, मुख्यमंत्री कैशलेस चिकित्सा योजना का लाभ सहित कई मांगे शामिल है।
परिषदीय शिक्षक पूर्ण निष्ठा, समर्पण एवं उत्तरदायित्व के साथ राष्ट्र निर्माण का महत्वपूर्ण दायित्व निभा रहे हैं। यदि उनकी सेवा एवं अन्य समस्याओं का समाधान किया जाए तो न केवल शिक्षकों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि विद्यालयों में शैक्षिक गुणवत्ता में भी सुधार होगा। इस अवसर पर संगठन के जिला मंत्री वृजेश कुमार मौर्य, संयुक्त मंत्री मोहम्मद रियाज, ब्लॉक अध्यक्ष काकोरी मुकेश अवस्थी, ब्लॉक मंत्री काकोरी अंकुर कश्यप, ब्लॉक मंत्री मॉल रिंकू रावत, ब्लॉक कोषाध्यक्ष मलिहाबाद भीम सिंह, सुशील कुमार, अरुण कुमार, नीलम सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे।












