नौतनवा विधायक ऋषि त्रिपाठी ने मंगलवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। उन्होंने नौतनवा स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और उससे जुड़े अन्य सरकारी जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण की मांग की। विधायक ने मुख्यमंत्री को बताया कि ये भवन लगभग 60 वर्ष पुराने हैं और पूरी तरह से जर्जर हो चुके हैं। इसके कारण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने में कठिनाई हो रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर बड़ी संख्या में ग्रामीण इलाज के लिए आते हैं, लेकिन जर्जर भवन के कारण चिकित्सकों और रोगियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अस्पताल परिसर में बने अन्य आवास भी जर्जर अवस्था में हैं, जिससे स्वास्थ्य कर्मियों को रहने में कठिनाई हो रही है। मुख्यमंत्री ने विधायक की मांग पर शीघ्र भवन निर्माण की स्वीकृति देने का आश्वासन दिया। विधायक ऋषि त्रिपाठी ने इस अवसर पर मुख्यमंत्री को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया। इससे पहले, महराजगंज जिला प्रशासन ने भी नए भवन के निर्माण के लिए अपर मुख्य सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य को एक प्रस्ताव भेजा था।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
नौतनवा विधायक ने सीएम से मुलाकात की:प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवनों के पुनर्निर्माण की मांग की
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












