महाराजगंज के सदर ब्लॉक अंतर्गत बागापार क्षेत्र में वर्तमान में कोई राजकीय पशु चिकित्सालय या समुचित पशु चिकित्सा केंद्र उपलब्ध नहीं है। इस क्षेत्र के ग्रामीणों की आजीविका का एक बड़ा आधार पशुपालन है, जिससे उन्हें पशुओं के इलाज के अभाव में भारी आर्थिक क्षति उठानी पड़ती है। गाय, भैंस और बकरी जैसे पशुओं में होने वाली विभिन्न बीमारियों, जैसे खुरपका, मुंहपका, गलाघोंटू, लंगड़िया, थनैला, मिल्क फीवर, अकड़िया, चेचक और निमोनिया का समय पर उपचार न मिलने से कई बार पशुओं की मृत्यु तक हो जाती है। पशुपालकों को टीकाकरण और इलाज के लिए दूर-दराज के पशु चिकित्सालयों पर निर्भर रहना पड़ता है। समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न होने के कारण विशेषकर गरीब और छोटे पशुपालकों को अत्यधिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। बागापार, बेलवाकाजी, बरगदवाराजा, केवलापुरखर्दु, परासखाड़, विजयपुर, बड़हराराजा, कटहरा सहित आसपास की कई ग्राम सभाओं के पशुपालकों को इस समस्या से जूझना पड़ रहा है। पशुपालकों की सुविधा और पशुधन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए, जनहित संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष रविंद्र जैन ने क्षेत्र में राजकीय पशु चिकित्सालय/पशु चिकित्सा केंद्र की स्थापना की मांग की है। उन्होंने इस संबंध में जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। रविंद्र जैन ने जिलाधिकारी से जनहित और पशुपालकों की समस्याओं को देखते हुए बागापार क्षेत्र में शीघ्र पशु चिकित्सालय स्थापित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश देने का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में जांच कर पशु चिकित्सालय की व्यवस्था की जाएगी।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
महराजगंज के बागापार में पशु अस्पताल की मांग:जनहित संघर्ष समिति अध्यक्ष ने डीएम से की मुलाकात, मिला आश्वासन
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












