श्रावस्ती जिले की इकौना तहसील के पूरेनिया गांव में नहर सफाई के दौरान एक महत्वपूर्ण पाइप हटा दिया गया है। इससे पूरेनिया और आसपास के कई गांवों के लोगों का संपर्क मार्ग पूरी तरह से बाधित हो गया है, जिससे आवागमन में भारी दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों के अनुसार, यह पाइप उनके खेतों, स्कूल और बाजार तक जाने का मुख्य रास्ता था। पाइप हटने के बाद अब उन्हें 2 से 3 किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाकर आना-जाना पड़ रहा है। बारिश के मौसम में वैकल्पिक कच्चे रास्ते पर कीचड़ होने से बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को विशेष परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को भी निकालने में कठिनाई हो रही है। ग्रामीणों रामकुमार, सजीवन और रामनिवास ने बताया कि उन्होंने इस संबंध में जेसीबी चालक और ठेकेदार से बात की थी। उन्हें जल्द पाइप दोबारा लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है। ग्रामीणों ने उपजिलाधिकारी इकौना और सिंचाई विभाग के अधिकारियों से जनहित में तत्काल पाइप को पुनः स्थापित करने या वैकल्पिक अस्थायी पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।
पूरेनिया में नहर सफाई के दौरान पाइप हटाया:ग्रामीणों का रास्ता बाधित, आवागमन में हो रही दिक्कत
RELATED ARTICLES












