नौतनवा तहसील परिसर में एक किसान परिवार अपनी पुश्तैनी भूमि पर खेती करने की अनुमति दिलाने की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठ गया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि वैध खतौनी और अन्य अभिलेख होने के बावजूद उन्हें अपनी भूमि पर कृषि कार्य नहीं करने दिया जा रहा है। परिवार ने न्याय मिलने तक धरना जारी रखने की चेतावनी दी है। यह मामला नौतनवा तहसील क्षेत्र के मौजा शीशगढ़, थाना बरगदवा का है। धरने पर बैठे हरिराम ने बताया कि उनकी पत्नी सुनीता और सुधा देवी के नाम संबंधित भूमि की वैध खतौनी और अन्य अभिलेख मौजूद हैं। इसके बावजूद विपक्षी उन्हें खेत पर खेती नहीं करने दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद अब तक इस मामले में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है। पीड़ित परिवार ने बताया कि पूर्व में मुख्यमंत्री को संबोधित प्रार्थना पत्र देकर 17 जुलाई से धरना शुरू करने की घोषणा की गई थी। उस समय प्रशासनिक अधिकारियों ने उनसे वार्ता कर शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया था।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
पुश्तैनी जमीन पर खेती से रोका, किसान परिवार धरने पर:नौतनवा में वैध खतौनी के बावजूद नौतनवा तहसील में प्रदर्शन जारी
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












