Homeदेश (National)'इडियट, इडियट, इडियट और अंधभक्त...', संसद में क्या बोलने लगे राहुल गांधी?

‘इडियट, इडियट, इडियट और अंधभक्त…’, संसद में क्या बोलने लगे राहुल गांधी?

संसद में पेपर लीक के संबंध में लाए गए बिल पर चर्चा के दौरान नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने बुधवार को अपनी बात रखी है। इस दौरान उन्होंने एक किस्सा सुनाते हुए ‘इडियट’ और ‘अंधभक्त’ जैसे शब्दों का इस्तेमाल किया जिसके चलते भारतीय जनता पार्टी (BJP) सांसदों और मंत्रियों ने विरोध जताया। छात्रों के प्रदर्शन के बारे में राहुल गांधी ने कहा कि यह गुस्सा, हिंसा या नफरत नहीं थी। राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ देश के युवाओं और नई पीढ़ी की भावना थी और बीजेपी समेत सभी पार्टियों को इसका सम्मान करना चाहिए।

राहुल गांधी ने कहा कि अगर बीजेपी नेता अपने बच्चों से भी पूछेंगे तो वे भी कहेंगे कि जो हुआ सही था। उन्होंने कहा कि इसमें कुछ भी गलत नहीं है। राहुल गांधी ने अपने भाषण की शुरुआत में ही कहा कि वह एक छात्रा से हुई बातचीत के बारे बताएंगे। इसी छात्रा से हुई बातचीत का जिक्र करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि उस लड़की ने उन्हें अलग नजरिया दिया। राहुल गांधी ने कहा कि उस लड़की ने उन्हें बताया कि जो भी यह स्वीकार करे कि उसे सब कुछ नहीं पता है, वही स्टूडेंट है।

इस खबर को अपडेट किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments