श्रावस्ती में बुधवार को एक सड़क हादसे में साइकिल सवार बुजुर्ग की मौत हो गई। नवीन मॉडर्न थाना क्षेत्र के कटरा-वीरपुर मार्ग पर परसरामपुर मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी थी। टक्कर मारने के बाद चालक मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, बंजरही निवासी 65 वर्षीय राम कृपाल शुक्ला किसी काम से वीरपुर चौराहे गए थे। वहां से साइकिल से घर लौटते समय परसरामपुर मोड़ के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इकौना पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत और सिर में गंभीर चोट की आशंका के चलते चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया। बहराइच में भी स्थिति नाजुक बनी रहने पर उन्हें मेडिकल कॉलेज लखनऊ भेजा गया। वहां इलाज के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पोस्टमार्टम के बाद गुरुवार को शव गांव पहुंचा, जिसके बाद परिजनों और रिश्तेदारों की मौजूदगी में गुरुवार दोपहर उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया।
श्रावस्ती में अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत का मामला:मेडिकल कॉलेज लखनऊ में इलाज के दौरान तोड़ा दम, मृतक का शव गांव पहुंचा
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












