महाराजगंज के सिसवा बाजार स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप पर बुधवार को वाहनों की लंबी कतारें देखी गईं। डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाहों के कारण लोग ईंधन भरवाने के लिए यहां उमड़ पड़े। यह पंप सिसवा नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 2, लोहिया नगर बिंदवालिया में स्थित है। पंप परिसर में तेल भरवाने के लिए स्कूल बसें, ट्रक, कार और दर्जनों बाइकें कतार में खड़ी थीं। भीषण गर्मी के बावजूद लोग अपनी बारी का इंतजार करते रहे। कतार में स्कूल बसें और गैलन डब्बों से भरा एक डंपर ट्रक भी शामिल था। स्थानीय लोगों ने बताया कि क्षेत्र के कुछ अन्य पेट्रोल पंपों पर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति में कथित बाधा के कारण यह भीड़ उमड़ी है। बड़े वाहन, स्कूल बसें और निजी गाड़ियां सभी बिंदवालिया स्थित इस इंडियन ऑयल पंप पर पहुंच रही हैं। कुछ लोगों ने ईंधन की कमी की अफवाहों को भी भीड़ का मुख्य कारण बताया। पंप कर्मचारी अरुण कुमार पांडे ने स्टॉक की कमी से इनकार किया है। उन्होंने कहा, “भीड़ अधिक होने के कारण थोड़ा समय लग रहा है। सभी ग्राहकों को बारी-बारी से ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है।” स्कूली बच्चों को ले जाने वाली बसों के कतार में लगने से अभिभावकों में चिंता देखी गई। मालवाहक ट्रकों की आवाजाही भी प्रभावित हुई। स्थानीय नागरिकों ने जिला प्रशासन से ऐसी अफवाहों पर रोक लगाने और सभी पेट्रोल पंपों पर ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि आम जनता को परेशानी न हो।
Maharajganj News, Maharajganj Hindi News, Maharajganj latest update, UP News, Maharajganj breaking news, MNT News Bharat Maharajganj, Maharajganj local news, Maharajganj crime news, Maharajganj politics, Uttar Pradesh Samachar, महराजगंज समाचार, महराजगंज आज की ताज़ा खबर, महराजगंज न्यूज़ अपडेट.##MNTNewsBharat, #MNTNews, #BreakingNews, #HindiNews, Maharajganj Update, #LatestNewsUP
सिसवा इंडियन ऑयल पंप पर वाहनों की लंबी कतारें:डीजल-पेट्रोल की कमी की अफवाह से उमड़ी भीड़
RELATED ARTICLES
Recent Comments
on Hello world!












