Homeउत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh)भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर सब्जी लदा ई-रिक्शा पलटा:हादसे में चालक घायल, बड़ी जनहानि...

भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर सब्जी लदा ई-रिक्शा पलटा:हादसे में चालक घायल, बड़ी जनहानि टली


श्रावस्ती जनपद के कोतवाली भिनगा क्षेत्र में शुक्रवार को एक सड़क हादसा हुआ। भिनगा-लक्ष्मनपुर मार्ग पर भुजंग पेट्रोल पंप के पास सब्जी से लदा एक ई-रिक्शा असंतुलित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गया। इस दुर्घटना में ई-रिक्शा चालक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत सिटकहवा के मजरा महुरानियां गांव निवासी गंगाराम पुत्र सुमिरन भिनगा सब्जी मंडी से सब्जियां भरकर अपने गांव लौट रहे थे। भुजंग पेट्रोल पंप के पास पहुंचते ही अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया, जिससे ई-रिक्शा खाई में जा गिरा। हादसे के बाद मौके पर मौजूद स्थानीय लोग और राहगीर तुरंत मदद के लिए पहुंचे। उन्होंने चालक गंगाराम को सुरक्षित बाहर निकाला। ई-रिक्शा पलटने से उसमें लदी सारी सब्जियां सड़क किनारे बिखर गईं। गंगाराम को इस दुर्घटना में हल्की चोटें आईं, जिनका इलाज स्थानीय चिकित्सक द्वारा किया गया। गंगाराम रोजाना इसी तरह सब्जी लाकर गांव-गांव बेचकर अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। समय रहते लोगों की मदद से कोई बड़ा हादसा टल गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments